मनेंद्रगढ़
बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं और कई स्थानों पर बिना सहमति के मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन होगा। दूसरे चरण में स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर हस्ताक्षर अभियान और विरोध पत्र भरवाए जाएंगे। इसके बाद बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव और व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रवक्ता भावेश जैन, महामंत्री पूनम सिंह, महामंत्री रफीक मेमन, कांग्रेस नेता बलबीर सिंह और अमर सिंह ने भी सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने तथा जनता की सहमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाने की मांग दोहराई।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…