उत्तर प्रदेश

बदायूं: ख्वाहिश नहीं हुई पूरी तो, प्रेमी युवक ने दे दी जान

बदायूं में 5 दिन पहले युवक की मौत हुई, जिस परिवार वाले हत्या करार दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को फेसबुक से सुलझा लिया है। परिजनों का कहना था कि युवक को किसी ने गोली मारी है, जिसके वजह से युवक की मौत हो गई, लेकिन उसकी हत्या नहीं, बल्कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

लेकिन, अब सवाल उठता है कि, युवक ने आत्महत्या क्यों की है, तो चलिए अब इस बात की तहत तक चलते हैं। आपको बता दें कि, युवक ने अपनी एक महिला मित्र से फेसबुक पर वीडियो कॉल करते वक्त खुद को गोली मारी थी। युवक ने वीडियो कॉल पर महिला से न्यूड (बिना कपड़ों के) होकर आने की डिमांड की थी। लेकिन, महिला ने मना कर दिया था। जिससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ये घटना बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवर गांव की है।

कुंवर गांव निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि, 7 जून की रात उनका नाती अमित कुमार पुत्र रजनीश खेत में था। वहां ताराचंद, पप्पू, जाफर के साथ सभी शराब पी रहे थे। रात लगभग 10 बजे ताराचंद उनके घर आया और कहने लगा कि अमित की तबीयत खराब है। खून बह रहा है

सतीश अपने बेटे आशीष और आदेश के साथ खेत पर पहुंचे। अमित के पेट पर मोबाइल और चारपाई पर तमंचा रखा था। अमित की दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव था। वहीं, अमित कुमार की एक जेब से एक कारतूस का खोखा और दूसरी जेब में जिंदा कारतूस मिला। साथ ही एक गोली पास में पड़ी मिली, जो अमित कुमार के सिर के पार होकर दीवार से टकराकर चारपाई के पास गिर गई थी।

सतीश की शिकायत पर पुलिस ने ताराचंद, पप्पू और जाफर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की। हालांकि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस इस केस को आत्महत्या ही मान रही थी। पुलिस ने अगले दिन तमंचा बरामद किया।

फारेंसिक टीम ने अमित के हैंड स्वैब, खोखा, जिंदा कारतूस, तमंचा फारेंसिक लैब भेजा। जांच के बाद पुलिस ने भी माना कि, अमित की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला, जिसके जरिए उन पर दोष सिद्ध हो। ऐसे में पुलिस ने अमित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता लगा कि, घटना वाली रात एक ही नंबर पर उसकी 18 बार बात हुई थी। उस नंबर की कुंडली खंगाली तो वो उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी गांव निवासी महिला का निकला। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो सच उजागर हो गया।

महिला ने कबूला कि, उसने अपने देवर रवि के नाम पर फेसबुक आईडी बनाई थी। तकरीबन सालभर पहले अमित से इसी फेसबुक के जरिए महिला का संपर्क हुआ। बाद में दोनों की फोन कॉल पर बात होने लगी।

महिला ने कबूला कि अमित अक्सर उससे वीडियो कॉलिंग करते वक्त तमंचा और चार कारतूस दिखाता था। साथ ही फोन पर अश्लील बात करने को कहता था। घटना वाली रात कई बार बात हुई और वो हर बार अश्लील तस्वीरें दिखाने की जिद पर अड़ा था।

महिला ने ये भी बताया कि अमित ने अपनी बात मनवाने के लिए आत्महत्या की धमकी दी थी। एक बार उसने वीडियो कॉलिंग के दौरान एक फायर भी किया। महिला ने उसे समझाना चाहा। तभी एक और फायर हुआ और कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद महिला ने भी उसे कॉल नहीं किया।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

3 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

7 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago