उत्तर प्रदेश

बदायूं: ख्वाहिश नहीं हुई पूरी तो, प्रेमी युवक ने दे दी जान

बदायूं में 5 दिन पहले युवक की मौत हुई, जिस परिवार वाले हत्या करार दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को फेसबुक से सुलझा लिया है। परिजनों का कहना था कि युवक को किसी ने गोली मारी है, जिसके वजह से युवक की मौत हो गई, लेकिन उसकी हत्या नहीं, बल्कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

लेकिन, अब सवाल उठता है कि, युवक ने आत्महत्या क्यों की है, तो चलिए अब इस बात की तहत तक चलते हैं। आपको बता दें कि, युवक ने अपनी एक महिला मित्र से फेसबुक पर वीडियो कॉल करते वक्त खुद को गोली मारी थी। युवक ने वीडियो कॉल पर महिला से न्यूड (बिना कपड़ों के) होकर आने की डिमांड की थी। लेकिन, महिला ने मना कर दिया था। जिससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ये घटना बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवर गांव की है।

कुंवर गांव निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि, 7 जून की रात उनका नाती अमित कुमार पुत्र रजनीश खेत में था। वहां ताराचंद, पप्पू, जाफर के साथ सभी शराब पी रहे थे। रात लगभग 10 बजे ताराचंद उनके घर आया और कहने लगा कि अमित की तबीयत खराब है। खून बह रहा है

सतीश अपने बेटे आशीष और आदेश के साथ खेत पर पहुंचे। अमित के पेट पर मोबाइल और चारपाई पर तमंचा रखा था। अमित की दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव था। वहीं, अमित कुमार की एक जेब से एक कारतूस का खोखा और दूसरी जेब में जिंदा कारतूस मिला। साथ ही एक गोली पास में पड़ी मिली, जो अमित कुमार के सिर के पार होकर दीवार से टकराकर चारपाई के पास गिर गई थी।

सतीश की शिकायत पर पुलिस ने ताराचंद, पप्पू और जाफर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की। हालांकि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस इस केस को आत्महत्या ही मान रही थी। पुलिस ने अगले दिन तमंचा बरामद किया।

फारेंसिक टीम ने अमित के हैंड स्वैब, खोखा, जिंदा कारतूस, तमंचा फारेंसिक लैब भेजा। जांच के बाद पुलिस ने भी माना कि, अमित की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला, जिसके जरिए उन पर दोष सिद्ध हो। ऐसे में पुलिस ने अमित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता लगा कि, घटना वाली रात एक ही नंबर पर उसकी 18 बार बात हुई थी। उस नंबर की कुंडली खंगाली तो वो उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी गांव निवासी महिला का निकला। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो सच उजागर हो गया।

महिला ने कबूला कि, उसने अपने देवर रवि के नाम पर फेसबुक आईडी बनाई थी। तकरीबन सालभर पहले अमित से इसी फेसबुक के जरिए महिला का संपर्क हुआ। बाद में दोनों की फोन कॉल पर बात होने लगी।

महिला ने कबूला कि अमित अक्सर उससे वीडियो कॉलिंग करते वक्त तमंचा और चार कारतूस दिखाता था। साथ ही फोन पर अश्लील बात करने को कहता था। घटना वाली रात कई बार बात हुई और वो हर बार अश्लील तस्वीरें दिखाने की जिद पर अड़ा था।

महिला ने ये भी बताया कि अमित ने अपनी बात मनवाने के लिए आत्महत्या की धमकी दी थी। एक बार उसने वीडियो कॉलिंग के दौरान एक फायर भी किया। महिला ने उसे समझाना चाहा। तभी एक और फायर हुआ और कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद महिला ने भी उसे कॉल नहीं किया।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

बाबा साहेब की तस्वीर के अपमान पर फंसे लालू यादव, बिहार के SC आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

CHANNEL4 NEWS INDIA बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय…

21 hours ago

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो की मौत, 32 लोग घायल – राहत और बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने…

21 hours ago

पेपरलेस होगी दिल्ली विधानसभा,संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू की परियोजना की शुरूआत…..

दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह से डिजिटल रंग में दिखाई देगी, अब तक दिल्ली सचिवालय…

22 hours ago

UP: मथुरा में बड़ा हादसा…टीला खिसकने से तीन मकान गिरे, प्रत्यक्षदर्शी बोले- बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे शहर…

1 day ago

राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देशभर में लगातार कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। राजस्थान में…

1 day ago