राजस्थान

राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देशभर में लगातार कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। राजस्थान में भी इस संक्रमण के मामले में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कोरोना सक्रमित मरीजों की संख्या राज्य में 400 के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 25 नए मामले सामने आए है। अगर देखा जाए तो 24 घंटों में एक साल के बच्चे से लेकर 86 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में इस सीजन में अब तक इस वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि, राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 401 हो गई है जिनमें से 205 लोगों को रिकवर कर लिया है जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना के 196 एक्टिव केस है। वहीं, सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए है। तकरीबन 60 फीसदी मामले यहां से आए है। जयपुर में 246 लोग कोरोना की चपेट में आए है।

इसके बाद उदयपुर में 48 और जोधपुर में 26 मामले सामने आए हैं. इनके अलावा बीकानेर में 11 चित्तौड़गढ़ में 10, अजमेर और डीडवाना में आठ -आठ और डूंगरपुर में चार लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। आपको बता दें कि, राजस्थान के 41 जिलों में से 29 जिलों में कोरोना के मामले आ गए है। कोरोना ने हर एज ग्रुप के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौजूदा समय में प्रदेश 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकि सभी होम आइसोलेशन में है।

वहीं, केंद्र और राजस्थान सरकार ने पहले ही यहां के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत दूसरी अमल करने को कहा गया है। राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि, कोरोना का मौजूदा वैरिएंट पहले जितना खतरनाक नही है लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand News: गौरीकुंड के जंगलों में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 श्रद्धालुओं और पायलट की मौत

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago