प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों ने धारा पूजन और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों ने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से उनके सुखमय जीवन और मंगलकामना की गई।
इसी क्रम में यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में भी पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ। चारों धामों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई।
जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…
सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…
भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…
सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़…