Categories: देश

चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों का क्या होगा, सरकार बताए : प्रीतम सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सरकार की ओर से दीपक जलाने के प्रचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में गरीब और निर्धन परिवारों के घर चूल्हे जल रहे हैं या नहीं, इसकी सरकार को चिंता नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हजारों लीटर तेल से लाखों दीपक जलाने की होड़ मची हुई है।

गुरुवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार से अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि इसी माह योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीर अपनी चार वर्ष की सेवा पूरी कर वापस लौट रहे हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन युवाओं के रोजगार और भविष्य के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं।

75 प्रतिशत अग्निवीरों के भविष्य पर सवाल

कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के कारण युवाओं में सेना में भर्ती होने का क्रेज कम हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि योजना के तहत केवल 25 प्रतिशत युवाओं को ही सेना में दोबारा नौकरी का अवसर मिलेगा तो शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों का क्या होगा। उन्होंने सरकार से इन युवाओं के रोजगार की ठोस व्यवस्था करने की मांग की।

कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी चार पीढ़ियां सेना से जुड़ी रही हैं, इसलिए वह सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द को समझते हैं। उत्तराखंड के सैकड़ों वीर सपूतों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

सामाजिक चुनौतियों का भी किया जिक्र

रावत ने कहा कि अग्निवीर योजना में भर्ती होने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं, जहां अग्निवीर युवाओं से अपनी बेटियों का विवाह करने को लेकर परिवार हिचकिचा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अग्निपथ योजना समाप्त कर पुरानी व्यवस्था के तहत सेना भर्ती शुरू करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कर्नल राम रतन नेगी भी उपस्थित रहे।

News Desk

Recent Posts

हार्दिक पंड्या की EX गर्लफ्रेंड का डांस वीडियो वायरल, ‘शोले’ के गाने पर थिरकती आईं नजर

मुंबई  वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान बुधवार (16 स‍ितंबर) को हुआ, जहां…

3 hours ago

थलपति विजय को लेकर तमिल कांग्रेस में उठे सवाल, नेता बोले- गठबंधन की जरूरत ही क्यों?

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2029 अभी दो साल दूर है, लेकिन तमिलनाडु में इसे लेकर…

3 hours ago

स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन कोच लुइस डे ला फुएंते का करार 2032 तक बढ़ा

मैड्रिड   स्पेन को 2026 फीफा विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कोच लुइस डे ला…

4 hours ago

HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

 बेंगलुरु  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) आज 18 सितंबर 2026 को बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना (IAF)…

4 hours ago

India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

अहमदाबाद देश में पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) चलाने की तैयारी जोरों पर…

4 hours ago

भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

मुंबई  मंगलवार को जब अरब सागर में पाकिस्तान के PNS हुनैन की टक्कर भारतीय नौसेना…

5 hours ago