पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी में ट्विस्ट, पूर्व पति ने कपल पर कराया ‘धोखाधड़ी’ का केस

पाकिस्तान के आकर भारत में शादी कर रहने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) और उनके भारतीय पति सचिन मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस चलेगा। सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अब नोएडा कोर्ट में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके लिए गुलाम हैदर ने भारतीय वकील मोमिन मलिक को हायर किया है, जो कि नोएडा कोर्ट में इस मामले की पैरवी करेंगे।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद सीमा हैदर पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई थीं, जिसके बाद उसने अपने ऑनलाइन फ्रेंड सचिन मीणा से शादी कर ली थी। सीमा का पहला पति गुलाम हैदर फिलहाल पाकिस्तान में रहता है। उसने वकील मोमिन मलिक के जरिए सीआरपीसी की धारा 156(3) के अंतर्गत कपल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है। वकील की मानें तो सीमा ने गुलाम हैदर के साथ अपने तलाक को अंतिम रूप नहीं दिया है, जिससे सचिन से उसकी शादी मान्य नहीं है।

नोएडा कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान मोमिन ने तर्क दिया कि जब सीमा को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में पकड़ा गया तो उसने जमानत याचिका में गुलाम हैदर को पति बताया था, जबकि पब्लिकली उसने सचिन मीणा से शादी करने की बात कही थी। वकील ने बताया कि अदालत ने नोएडा पुलिस को 18 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सीमा हैदर और सचिन को नोएडा पुलिस ने पिछले साल 3 जुलाई को विदेशी अधिनियम की धारा 14 और आईपीसी 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 7 जुलाई को दोनों को जमानत मिल गई थी। सचिन के पिता भी गिरफ्तार हुए थे, बाद में उन्हें भी जमानत पर छोड़ दिया गया था।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीमा हैदर सीमा हैदर जुलाई 2023 में सचिन मीणा के साथ रहते मिले थे। तब सीमा ने कहा था मोबाइल गेम PUBG खेलते वक्त सचिन के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गईं। फिर उसने पति और बच्चों को छोड़कर सचिन मीणा के साथ जिंदगी बिताने के लिए भारत आने का फैसला कर लिया। उसने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले पूर्व पति गुलाम हैदर को छोड़ दिया। एक साक्षात्कार में सीमा ने कहा था कि उसने बच्चों समेत हिंदू धर्म अपना लिया है और दोबारा पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती है। यही नहीं, सीमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर भारतीय नागरिकता की मांग की है।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

4 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

5 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

8 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

8 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago