पति निक और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किए दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति अमेरिकी गायक निक जोनस और बेटी मालती के साथ बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की है।

दरअसल, बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, दो साल की बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर गईं।  इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। प्रियंका चोपड़ा ने करीब 30 मिनट रामलला के दरबार में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

रामलला के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, निक जोनस ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। प्रियंका के हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।

वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।”

 

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

6 minutes ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

57 minutes ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

1 hour ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

2 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

2 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

3 hours ago