6656 899577081 613693 943478268789418078372 428574791637147 681641434364

नशे के विरुद्ध कोतमा पुलिस द्वारा की गई एक और प्रभावी कार्यवाही
कोतमा

 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय  कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा रात्रिकालीन रोड पेट्रोलिंग  के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से 01 किलो 168 ग्राम गांजा, 01 नग मोबाइल फोन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
रोड पेट्रोलिंग के दौरान हुई कार्रवाई।
दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी  कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर केसवाही से कोतमा तरफ आ रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी महोदय द्वारा रोड पेट्रोलिंग  टीम को केसवाही रोड तरफ रवाना किया गया । इसी दौरान देवगांव तिराहे के पास एक मोटरसाइकिल वाहन का चालक पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर गाड़ी को मोड़कर भागने लगा जिसका पीछा कर घेराबंदी कर मुड़धावा तिराहा केशवाही रोड के पास उसको रोका गया।
वाहन के चालक ने अपना नाम दिनेश महरा पिता स्व लोकनाथ महरा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया टोला जामगांव का बताया।पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकल की डिक्की में गांजा रखा होना स्वीकार किया।विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस को निम्न सामग्री बरामद हुई—
01 किलो 168 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹15,000)
01नग मोबाइल फोन
01 पल्सर मोटरसाइकिल 
कुल अनुमानित जपती -1,45,000 रुपए ।

 पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ नत्थू लाल साहू निवासी ग्राम झीरिया चौकी  थाना बुढार जिला शहडोल से खरीद कर लाना बताया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतमा में धारा 8/20(b) एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नांबर शुक्ला के साथ सउनि विनय सिंह ,प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा ,प्रधान आरक्षक संजय द्विवेदी ,आरक्षक विकास एवं महिला आरक्षक प्रमिला मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से मादक पदार्थ की तस्करी का प्रयास विफल किया गया।

अनूपपुर पुलिस की अपील:
नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।