दतिया का फैसला आज; QR कोड से खुलेगा मतगणना हॉल का गेट

दतिया

चुनावी घमासान के बाद अब दतिया की सियासी तस्वीर साफ होने की घड़ी आ गई है। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलना शुरू हो जाएगा। 15 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ यह तय हो जाएगा कि दतिया की जनता ने अपने नए जनप्रतिनिधि के रूप में किस पर भरोसा जताया है।

मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस बार मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था भी हाईटेक रखी गई है। एंट्री गेट पर QR कोड स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र पर मौजूद QR कोड स्कैन होने के बाद ही मतगणना हॉल में प्रवेश मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारी हों, राजनीतिक दलों के एजेंट या फिर प्रत्याशी नियम सभी के लिए एक समान रहेगा।

20 टेबल पर होगी मतगणना, तीन लेयर में सुरक्षा

सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी, जबकि 8:30 बजे से EVM में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए दो काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं। दोनों हॉल में 10-10 यानी कुल 20 टेबल लगाई गई हैं और पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराने की तैयारी है।

250 अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

मतगणना कार्य के लिए करीब 250 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना परिसर को तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

हर राउंड के साथ बढ़ेगी सियासी धड़कन

दतिया में चुनावी मुकाबले को लेकर पहले से ही जबरदस्त सियासी घमासान है। ऐसे में मतगणना के हर राउंड पर प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। सुबह डाक मतपत्रों से खुलने वाला रुझानों का खाता EVM की गिनती के साथ किसके पक्ष में जनादेश में बदलेगा, इसका इंतजार पूरे दतिया को है।

Rupesh Jha

Recent Posts

PoK चुनाव पर बवाल: अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान सेना पर लगाए गंभीर आरोप

इस्लामाबाद पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के…

2 hours ago

स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर

रायपुर रायपुर सिटी रीजन के जून एवं जुलाई 2026 के बिजली उपभोग के आधिकारिक आंकड़ों…

2 hours ago

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर…

2 hours ago

ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, बोला- हर हालात के लिए तैयार

वॉशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में जंग जारी है। समझौता होने के…

2 hours ago

3 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

 नई दिल्ली  देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन…

2 hours ago

भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से बौखलाया पाकिस्तान, सेना ने दिया विवादित बयान

लाहौर भारत और अफगानिस्तान के मजबूत होते रिश्तों को देखकर पाकिस्तान फिर से बौखला गया…

2 hours ago