थाने में ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, मची अफरा-तफरी

भोपाल। थाने में ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने सरकारी राइफल से गले में खोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला दतिया के इंदरगढ़ थाने का है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर पहुंचे। आरक्षक के शव को अस्पताल ले लाया गया। आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की? कारण का पता लगाने पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने में पहरा देने की लगी थी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा की गुरुवार सुबह थाने में पहरे पर ड्यूटी लगाई थी। आरक्षक विवेक थाने पहुंचा। कुछ देर ड्यूटी करने के बाद उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग खून से लथपथ आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डेढ़ साल से थाने में सेवाएं दे रहे थे विवेक
जानकारी के मुताबिक,  विवेक शर्मा ग्वालियर के रहने वाले थे। पिछले करीब डेढ़ साल से इंटरगढ़ थाने में सेवाएं दे रहे थे। अपनी पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ इंटरगढ़ स्थित गायत्री मंदिर के पास रहते थे।

जबलपुर में निगम ठेकेदार ने खुद को मारी थी गोली
एमपी में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले आ चुके हैं। हाल ही में जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। घटना में भगवान सिंह ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

 

admin

Recent Posts

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

7 minutes ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

56 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

1 hour ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

2 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago