बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू यादव का परिवार सुर्खियों में है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। इसके बाद तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि, वे 2025 विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।तेज प्रताप पहले 2015 में महुआ से विधायक रह चुके हैं। 2020 में वे हसनपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। अब उन्होंने महुआ में सक्रियता बढ़ा दी है, और वहां के मौजूदा RJD विधायक मुकेश रोशन को खुली चुनौती दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, तेज प्रताप के इस कदम से RJD को नुकसान हो सकता है, खासकर यादव और मुस्लिम वोट बैंक में दरार आ सकती है। तेज प्रताप की युवा लोकप्रियता और जनसंपर्क अभियान पार्टी को भारी पड़ सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…
सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…
NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…
राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…