जर्जर सड़क पर बच्ची का CM मोहन यादव को अल्टीमेटम, बोली- ‘सड़क बनवाओ, वर्ना कुर्सी से हटवा देंगे’

मुरैना.

जिले के कईयों गांवों में कच्ची सड़कें हैं, जो बारिश में दलदल सी बन गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण कईयों गांवों में एंबुलेंस और स्कूल वाहन नहीं जा पा रहे। एक महीने पहले जर्जर व कच्ची सड़क के लिए दिमनी विधानसभा के हवेली गांव में एक युवक ने दंडवत और तीन दिन तक अनशन किया था।

ऐसी ही एक सड़क को देखकर एक मासूम बच्ची का आक्रोश फूट पड़ा, जो जर्जर सड़क के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कोस रही है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रामरतन पुरा गांव का है वीडियो –
यह वीडियो मुरैना जिले की सिकरोडी ग्राम पंचायत में आने वाले रामरतन के पुरा का है। इस गांव की सड़क बच्ची है, जो बारिश में कीचड़ व जलभराव से बदहाल हो गई है। गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे। कीचड़ से भरी सड़क पर खड़े होकर सात साल की एक बच्ची कह रही है, कि मुख्यमंत्रीजी आप सारे दिन बोलते रहते हो। कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। पर रोड ही नहीं होगी तो बेटी कैसे पढ़ेगी।
यह रोड देख रहे हो ना पूरी खराब है। ठीक है। मैं बता रही हूं, इस रोड को खुद ही संभाल लो, हमसे नहीं संभली जा रही।

हम को आने-जाने में दिक्कत हो रही, तो हम नहीं जा रहे स्कूल। रोड को बनवा दो वर्ना तुम्हें कुर्सी से ही हटवा देंगे… याद रखना।‘ ग्रामीणों ने बताया कि सालों से गांव की सड़क कच्ची है, बारिश में तो बीमारों व प्रसूताओं को अस्पताल ले जाना दूभर हो जाता है। पंचायत से लेकर विधायक और सांसद तक से सड़क निर्माण की मांग कईयों बार कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

6 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

6 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago