जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं 

अनूपपुर 
कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

Rupesh Jha

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों…

25 minutes ago

CG में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ का गांजा जब्त; फर्जी नंबर प्लेट वाली कार समेत 3 गिरफ्तार

सुकमा.  छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

31 minutes ago

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात,…

31 minutes ago

कैट मध्यप्रदेश की नई टीम घोषित, भूपेन्द्र जैन बने प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में शामिल कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)…

32 minutes ago

वेटलैंड में फिर ‘मड रैली’ पर विवाद, NGT 7 साल पहले लगा चुका है रोक; एक्सपर्ट ने जलीय जीवों पर जताया खतरा

भोपाल राजधानी भोपाल के पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील कलियासोत एवं केरवा जलाशय क्षेत्र में…

32 minutes ago

भोपाल कूच पर किसानों का मार्च, बैरिकेड तोड़ राजधानी की ओर बढ़े; CM हाउस की सुरक्षा हाई अलर्ट पर

भोपाल मध्यप्रदेश में प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

32 minutes ago