जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर

जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03  गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर उनके सुखद स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई। 

 तम्बोली ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1990 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) में अपनी सेवा की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सन् 2008 में जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक  उमेश मिश्रा ने  तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने  तम्बोली को शॉल, फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक  आलोक देव ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि  तम्बोली की सरलता, मिलनसारिता और दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।   

तम्बोली ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं। विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Rupesh Jha

Recent Posts

उत्तराखंड में युवतियों ने छेड़छाड़ के आरोपियों को सिखाया सबक, वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है।…

20 minutes ago

भारत की स्टार क्रिकेटर जेमिमा ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा को लगया गले, दिखाई खेल भावना

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल के वर्षों…

1 hour ago

PM मोदी के माफी वाले संदेश पर सुनील लहरी का रिएक्शन, बोले– ऐसे प्रधानमंत्री को कोटि कोटि नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए युवाओं से बातचीत की।…

2 hours ago

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026: आज से शुरू आवेदन, जानें कौन पाएगा ₹2500 हर महीने?

दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली…

4 hours ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा से निकला जैवलिन थ्रो का नया स्टार, नीरज चोपड़ा ने की तारीफ

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा…

4 hours ago

5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

नई दिल्ली  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय…

6 hours ago