5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

नई दिल्ली

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। चावल के समयबद्ध उठाव को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

Rupesh Jha

Recent Posts

भारत की स्टार क्रिकेटर जेमिमा ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा को लगया गले, दिखाई खेल भावना

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल के वर्षों…

36 minutes ago

PM मोदी के माफी वाले संदेश पर सुनील लहरी का रिएक्शन, बोले– ऐसे प्रधानमंत्री को कोटि कोटि नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए युवाओं से बातचीत की।…

1 hour ago

दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026: आज से शुरू आवेदन, जानें कौन पाएगा ₹2500 हर महीने?

दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली…

3 hours ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा से निकला जैवलिन थ्रो का नया स्टार, नीरज चोपड़ा ने की तारीफ

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा…

4 hours ago

सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन

रायपुर केन्द्रीय जेल रायपुर में विगत माह बंदियों से मुलाकात के दौरान कुछ परिजनों द्वारा…

5 hours ago

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर धमतरी जिले की नगरी नगर पंचायत में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रदेश…

5 hours ago