गुरु पूर्णिमा पर ‘गुरु पूजन’ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, डॉ. उमाशंकर पचौरी बोले- गुरु जीवन को सही दृष्टि देते हैं

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर “गुरु पूजन” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित 
 गुरु हमें संसार को समझने की दृष्टि  देते हैं :”गुरुवर” डॉ उमाशंकर पचौरी 
 ग्वालियर

आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गुरु पूजन का भव्य और दिव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सूचना आयुक्त डॉ उमाशंकर पचौरी जी “गुरुजी” का विशेष आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन प्राप्त हुआ गुरुजी ने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए अपने उद्बोधन में कहा नेत्र हमें संसार को देखने की क्षमता देते हैं, लेकिन गुरु हमें संसार को समझने की दृष्टि देते हैं।
“गुरु जी” ने बताया गुरु ही सही और गलत की पहचान करना सिखाते है
गुरु जीवन में आने वाले द्वंद्वों (सही-गलत, धर्म-अधर्म) के समय विवेक रूपी दृष्टि प्रदान करते हैं, जिससे मनुष्य सही निर्णय ले सके।
“गुरु पूजन” के बाद संस्थान के सैकड़ो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें सीपीसीटी की परीक्षा  में  हाल ही सफलता प्राप्त करने वाले संस्थान के लगभग 50 छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया, DCA, PGDCA के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया,
 नियमित क्लास अटेंड करने वाले वर्तमान में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, नियमित टाइपिंग टेस्ट देने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, क्लास में सटीक आंसर देने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया हाल ही में सरकारी जॉब प्राप्त करने वाले संस्थान के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया
संस्थान के संचालक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सबसे पहले संस्थान के सभी स्टाफ मेंबर का माला पहनाकर एक शिक्षक के रूप में एक गुरु के रूप में सम्मान किया उसके बाद अपने उद्बोधन में कहा प्रत्येक छात्र को अच्छी शिक्षा और नौकरी के साथ-साथ संस्कारवान बनने की भी आवश्यकता है इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते हैं हेल्प गुरु ने सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि आज गुरु पूर्णिमा पर अपने माता-पिता और अपने गुरुओं को अवश्य नमन करें इस अद्वितीय और अनोखे आयोजन की सभी छात्र-छात्राओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।।
कार्यक्रम का समापन संस्थान के पूर्व छात्र वर्तमान में आर्मी टेक्निकल में पदस्थ भारत बघेल के द्वारा लड्डू वितरण के साथ संपन्न हुआ।।

Rupesh Jha

Recent Posts

बालाघाट में 24 घंटे में 3 इंच बारिश, नदी-नाले उफान पर; MP के 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने…

2 hours ago

भोपाल में किसान आंदोलन के बीच बड़ा फैसला, CM मोहन यादव ने बनाई वार्ता समिति; अर्धनग्न प्रदर्शन से बढ़ा सियासी ताप

भोपाल  अपनी मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में दो दिन से डेरा डाले किसानों ने…

2 hours ago

CG PDS Shop Vacancy: राशन दुकान संचालन के लिए 7 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

राजनांदगांव. राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकी एवं मोखला में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान…

2 hours ago

CM साय आज रायगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल; शाम को दिल्ली के लिए करेंगे रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक…

2 hours ago

शेयर बाजार में जोरदार तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, निवेशकों की झोली में आए ₹4 लाख करोड़

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने के वालों के लिए बुधवार का दिन…

2 hours ago

Asian Games 2026: हॉकी इंडिया ने किया पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान

नईदिल्ली  हॉकी इंडिया ने बुधवार को 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होने…

2 hours ago