उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: युवक अपनी पत्नी को बनाना चाहता है नोरा फतेही, कहा- नोरा फतेही जैसा फिगर बनाओ, वरना अपने घर जाओ…..

खूबसूरती… सुंदरता… आकर्षकता… ये तमाम ऐसे शब्द हैं… जो आप, मैं और सभी के जीवन में बेहद महत्व रखते हैं… और इसी की चाहत लिए हम ढूंढते हैं, अपना पार्टनर…. जो खूबसूरत हो, सुंदर हो और आकर्षक हो… कई बार ये इच्छा इतनी बढ़ जाती है… हम अपने पार्टनर की तुलना अभीनेता या अभीनेत्री से करने लगते हैं…

और अपने पार्टनर से डिमांड करते हैं कि, उस हिरो या हिरोइन की तरह बन जाओ…. ऐसा ही एक मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है… जहां, एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाए हैं… जिसके तहत महिला का पति उससे कहता है कि, नोरा फतेही जैसा फिगर बनाओ, वरना अपने घर जाओ…..

इतना ही नहीं महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़िता का कहना है कि, उसके पति ने शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब पति रोजाना उसे नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने पर मजबूर करने लगा। आरोप ये भी है कि, जब विवाहिता गर्भवती हुई, तो पति ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से गाजियाबाद के मुरादनगर की रहने वाली है। उसकी शादी इसी साल मार्च में मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक पेशे से फिजिकल एजुकेशन टीचर बताया जा रहा है। शादी के दौरान दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया। विवाह में करीब 75 लाख रुपये खर्च हुए। परिवार ने महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी, नकदी और लाखों के जेवरात भी वर पक्ष को दिए।

लेकिन पीड़िता का आरोप है कि, इतनी बड़ी रकम खर्च करने और भारी भरकम दहेज देने के बावजूद उसके ससुराल पक्ष का रवैया उसके प्रति बिल्कुल भी सकारात्मक नहीं रहा। शादी की पहली ही रात से पति का व्यवहार बदल गया।
विवाहिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, शादी की पहली रात ही पति उसे छोड़कर अपने माता-पिता के कमरे में चला गया। उस रात को लेकर महिला ने जो दर्द बयां किया, उसने सबको चौंका दिया।

महिला का कहना है,
“मेरे पति का शुरुआत से ही मेरे साथ रवैया अच्छा नहीं रहा। उन्होंने शादी के बाद पहली ही रात मेरे साथ रहने से इनकार कर दिया। वे हमेशा यही कहते थे कि मेरी वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।”

पीड़िता का कहना है कि, उसके पति को उसकी शारीरिक बनावट और रंग-रूप से नफरत थी। पति अक्सर ताने मारते कि वो सुंदर नहीं है और उसकी हाइट भी सामान्य है। पति का कहना था कि उसे तो आसानी से नोरा फतेही जैसी कोई भी लड़की मिल सकती थी, लेकिन गलती से उससे शादी हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि, शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति ने उसे रोजाना जिम भेजना शुरू कर दिया। पति का कहना था कि, उसका फिगर बिल्कुल बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसा होना चाहिए।

“पति रोजाना तीन-तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दबाव डालता था। अगर कभी थकावट की वजह से वर्कआउट करती, तो खाने तक को नहीं दिया जाता था।

महिला का कहना है कि, पति और ससुराल वालों की नजरों में वो कभी भी परफेक्ट बहू नहीं बन पाई। हर रोज ताने सुनने पड़ते कि उसका शरीर अच्छा नहीं है, वो सुंदर नहीं है और उनके बेटे से मेल नहीं खाती।

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि, एक बार उसने पति को किसी दूसरी युवती से चैट करते देखा। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि, ये पहली बार नहीं था, बल्कि उसके पति का बर्ताव हमेशा ही अपमानजनक रहा।

मामले का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया जब महिला गर्भवती हुई… पीड़िता ने बताया कि, जब उसने अपनी सास को ये खुशखबरी दी तो उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। न तो खुशी जाहिर की और न ही किसी तरह का सहयोग दिया।

इसके कुछ समय बाद पति ने उसे एक गोली दी और कहा कि, ये सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन जब महिला ने बाद में ऑनलाइन जानकारी हासिल की, तो पता चला कि वो दवा गर्भपात कराने के लिए होती है। गोली खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मायके ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका गर्भपात हो चुका है।

पीड़िता का कहना है कि, जुलाई के आखिरी हफ्ते में जब वो दोबारा ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष ने दरवाजा तक नहीं खोला। उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया गया। दोनों पक्षों के बीच कई बार बातचीत की कोशिश हुई, लेकिन हर बार नतीजा बेनतीजा ही रहा।

थक-हारकर विवाहिता ने गाजियाबाद के महिला थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और गर्भपात कराने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल रिपोर्ट भी जुटाई जा रही है। आरोपों की जांच की जा रही है।

महिला ने जब पुलिस को बताया कि, उसका पति रोजाना उसे नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए तीन-तीन घंटे जिम भेजता था और कभी-कभी खाना तक नहीं देता था, तो अधिकारी भी चौंक गए। महिला के रो-रोकर सुनाए दर्दनाक किस्सों को सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

ये पूरा मामला समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जहां एक ओर परिवार ने शादी में करोड़ों जैसा खर्च किया, वहीं दूसरी ओर विवाहिता को शारीरिक सुंदरता और दहेज की भेंट चढ़ा दिया गया।

ये केवल एक महिला की कहानी नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं का दर्द है जो दहेज और सौंदर्य की अवास्तविक अपेक्षाओं की वजह से प्रताड़ित होती हैं।

 

गाजियाबाद का ये मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक सोच के लिए भी आईना है। किसी भी महिला को उसकी शारीरिक बनावट, सुंदरता या दहेज की रकम के आधार पर जज करना गलत है। शादी आपसी सम्मान और भरोसे का बंधन होता है, लेकिन जब पति ही पत्नी को अपमानित करने लगे, तब जिंदगी नर्क बन जाती है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब देखने वाली बात ये होगी कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है। लेकिन इतना जरूर है कि ये मामला महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर एक बड़ा सवाल छोड़ गया है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

6 minutes ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

55 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

1 hour ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

2 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago