देश

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर आई सामने

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले में उनके सिर पर चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी है। आरोपी को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और पशु-प्रेमी है।

वहीं, आरोपी की तस्वीर भी सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार, शख्स का कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के बारे में और भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है, और उसका आधार कार्ड जारी किया गया है।

बता दें कि, पुलिस की पूछताछ में आरोपी की मां ने बताया कि वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था। मां ने आगे बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और उसके पशु प्रेमी होने का दावा किया है। वह इससे पहले भी दिल्ली की यात्रा कर चुका है। आरोपी एक रिक्शा चालक परिवार से आता है. राजकोट पुलिस आरोपी की मां को भी पूछताछ के लिए ले गई है। मां ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि वह दिल्ली सीएम के वहां जाएगा।

 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा ?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि,आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता के बीच में थी और उनसे बात कर रही थी, इस बीच एक शख्स उनके पास आता है और कुछ कागज रखता है और अचानक उनका हाथ पड़कर उन्होंने खींचने की कोशिश करता है। इस दौरान धक्का-मुक्की होती है और उनका सिर शायद मेज के एक कोने पर लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस अभी जांच कर रही है कि वह शख्स कौन है अभी पुलिस पूरी जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टर उन्हें देख चुके हैं, उन्हें सदमा लगा है। मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है वह मजबूत महिला है।

 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला, BJP ने कहा

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago