जिले में तैनात 13 निरीक्षकों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को उन्हें विदाई दी गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक निरीक्षक को उपहार स्वरूप गंगाजल भेंट किया।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत इन निरीक्षकों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी गई है। कार्यमुक्त होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। साथ ही नई तैनाती पर भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने की अपेक्षा जताई। गंगाजल लेकर सभी निरीक्षक अपने नए कार्यक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
स्थानांतरित होने वालों में राम किशोर सकलानी और गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है। वहीं मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह, वीरेंद्र चंद्र रमोला और कुंदन सिंह राणा को देहरादून में नई तैनाती मिली है। इसके अलावा दिग्पाल कोहली, देवेंद्र सिंह रावत और जहांगीर अली को उत्तरकाशी भेजा गया है।
विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक…
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले धामी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित…