खड़गवां में स्वच्छता व्यवस्था का राज्य स्तर पर निरीक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन और अपशिष्ट पृथक्करण पर जोर

खड़गवां में स्वच्छता व्यवस्था का राज्य स्तर पर निरीक्षण, प्लास्टिक प्रबंधन और अपशिष्ट पृथक्करण पर जोर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पांडा ने विकासखंड खड़गवां की ग्राम पंचायत पौड़ीडीह, खड़गवां एवं लालपुर का निरीक्षण कर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर अपशिष्ट पृथक्करण तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घरों में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, 3R (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) की अवधारणा अपनाने तथा प्लास्टिक के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष बल दिया। पौड़ीडीह में स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन इकाई को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
राज्य सलाहकार ने जिले के नवाचार “जोश – जर्नी ऑफ सैनिटेशन एंड हाइजीन” अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता जागरूकता और रोजगार सृजन की प्रभावी पहल बताया। साथ ही वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) की स्थापना के लिए स्थल चयन एवं स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद पंचायत खड़गवां के सीईओ रूपेश बंजारे, खंड स्वच्छता अधिकारी नीतिज गुप्ता, जनप्रतिनिधि, पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rupesh Jha

Recent Posts

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

1 hour ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

1 hour ago

तमिलनाडु का अनोखा मामला, SC सूची से बाहर होने की मांग कर रहा देवेंद्रकुला वेल्लालर समुदाय

चेन्नई तमिलनाडु में एक जाति है देवेंद्रकुला वेल्लालर (Devendra kula Vellalar- DVK), जो कि दलित…

2 hours ago

फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

मौसम बदलने के साथ ही सूखे, फटे और बेजान होंठों की समस्या आम हो जाती…

2 hours ago

दुनिया पर कर्ज का पहाड़! 365 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा ग्लोबल डेट, 6 महीने में बढ़ा ₹10 ट्रिलियन

नई दिल्ली दुनिया कर्ज तले दबती जा रही है और ग्लोबल ऋण अब 365 ट्रिलियन…

2 hours ago

SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा प्लान, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा INDIA गठबंधन

नई दिल्ली वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

2 hours ago