केल्हारी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम फैसले

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जीवन दीप समिति (JDS) की बैठक में केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नई डेंटल यूनिट का शुभारंभ किया गया तथा विधायक निधि से शव वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
बैठक में अस्पताल परिसर में मरचुरी स्थापना, 64 KVA डीजी सेट की व्यवस्था, अधूरी बाउंड्री वॉल, किचन शेड व आवास निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए एसी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।
जीवन दीप समिति मद से स्टाफ नर्स और चौकीदार की नियुक्ति तथा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि पर भी सहमति बनी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के और सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई गई।

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

20 minutes ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

35 minutes ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

37 minutes ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

38 minutes ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

41 minutes ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

1 hour ago