Categories: देश

एयर इंडिया फ्लाइट के एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, दोनों ड्यूटी से हटाए गए

नई दिल्ली
एअर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया है. कुछ दिन पहले यह फ्लाइट टर्बुलेंस की वजह से करीब 300 फीट नीचे आ गई थी. घटना के बाद तय SOP के तहत दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया.

सूत्रों के मुताबिक, AI2379 के पायलटों में से एक का टेस्ट पॉज़िटिव आया और मामले की पूरी जांच होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. फिलहाल इस घटना की जांच DGCA कर रहा है. MoCA के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, DGCA की जांच रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि मामले की आगे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) से कराने की जरूरत है या नहीं.

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इंडिया टुडे को बताया कि टेस्ट के नतीजे उनके पास नहीं हैं इसलिए डोप टेस्ट के बारे में वे कोई दावें या टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि नियमों के तहत फ्लाइट के बाद दोनों पायलटों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया. हालांकि, टेस्ट के नतीजे एअर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं, इसलिए कंपनी फिलहाल इसके नतीजों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती.

एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा, “हमें पता है कि लागू नियमों के अनुसार पायलटों का फ़्लाइट के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था. हालांकि, टेस्ट के नतीजे एअर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं, इसलिए हम इस पर कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं. एअर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट भी करती है. कंपनी जरूरत पड़ने पर जांच कर रहे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग जारी रखेगी.”

मालूम हो, 4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद करीब 24 यात्रियों को मेडिकल परेशानी के चलते अस्पताल ले जाया गया था. सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया था कि इनमें से ज्यादातर यात्रियों को शुरुआती कुछ घंटों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

6 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

6 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

7 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

7 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

8 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

8 hours ago