आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल

पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी

रायपुर
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल आयुष औषधियों के उपयोग से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी, औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के संज्ञान तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापनों की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी एवं सुलभ डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।

पोर्टल के माध्यम से आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं आम नागरिक आयुष औषधियों के सेवन के पश्चात होने वाली किसी भी प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया, औषधियों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक विज्ञापन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की गई है कि आयुष औषधियों से संबंधित किसी भी प्रतिकूल प्रभाव, गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दर्ज कराएं। यह पहल आयुष औषधियों के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन शिकायत/फीडबैक दर्ज करने के लिए आयुष सुरक्षा पोर्टल https://suraksha.ayush.gov.in/ पर जाएं.

Rupesh Jha

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

1 hour ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

1 hour ago

FREE में TV देखना पड़ेगा महंगा? TRAI ला सकता है नया नियम, Smart TV यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली TRAI Free Internet TV Regulation Rules: ट्राई एक नया नियम लाने पर विचार…

1 hour ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

12 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

12 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago