Categories: देश

आज का मौसम 3 अगस्त: यूपी-बिहार से कश्मीर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली

उत्तर भारत में कुछ समय के मॉनसूनी ब्रेक के बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के राज्यों में 7 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश कम होगी। अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 अगस्त से 7 या 8 अगस्त तक पहाड़ों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघायलट, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर और मध्य प्रेदश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ज्यादातर राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर पूरे रराज्यमें ही जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त को लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, देविरिया, बलिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संत कबीरनगर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती और अन्य पूर्वी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बिहार में भी 3 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताी है। यहां अधिकतर जिले में 3 से 5 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहगा। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रह सकती है।

दिल्ली में हो सकती बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 से 7 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। वहीं दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।

पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 3 से 8 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, कांगड़ा, लाहौल, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन जिले शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, उत्तर काशी, रूद्रप्रयाग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश जारी रहेगी। कश्मीर में कहीं पहाड़ दड़क रहे हैं तो कहीं बादल फट रहे हैं। ऐसे में अनंतनाग, कुलगाम, बारामूला समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर की नदियां उफान पर हैं और जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भी 3 और 4 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 5 और 6 तारीख को भी अलग-अलग जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 8 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही राजस्थान में भी 3 से 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

Rupesh Jha

Recent Posts

विधानसभा उपचुनाव 2026: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार पीछे

पटना | 3 अगस्त 2026: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की…

30 minutes ago

नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बड़ा समझौता, गृह मंत्री को 3 महीने में प्रक्रिया आगे बढ़ाने का समय

काठमांडू, 2 अगस्त 2026: नेपाल में एक बार फिर देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने…

47 minutes ago

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां शंकर नगर स्थित अपने निवास…

2 hours ago

BPCL ने लॉन्च किया 10 किलो LPG सिलेंडर, अब मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन

नई दिल्ली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की ओर से नए कदम की शुरुआत की…

2 hours ago

एक्वेरियम से फैला किलर एल्गी, अमेरिका में मची पर्यावरणीय तबाही

वॉशिंगटन  कई बहुत बड़ी पारिस्थितिक आपदाएं बहुत अप्रत्याशित स्थानों से शुरू होती हैं। अमेरिका में…

2 hours ago

104 विकेट का मिला इनाम! आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा

नई दिल्ली भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो…

2 hours ago