छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक बार फिर अवैध धन राशि के साथ वस्तुएं जब्त करने की खबर सामने आई हैं. जिसमें 25 करोड़ 8 लाख रुपए की वस्तुएं और अवैध धन राशि इन्फोर्समेंट एजेंसीज के द्वारा जब्त की गई हैं. वहीं इस सन्दर्भ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की द्वारा निगरानी करने के दौरान 28 मार्च को 17311 लीटर अवैध शराब और 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई है.
बता दें इस दौरान जब्त किए गए शराब की कीमत 41 लाख रुपए बताई जा रही हैं। इसके साथ ही विभाग के द्वारा किये सघन जांच अभियान के दौरान यहां पर 94 लाख रुपए कीमत के 23 किलोग्राम के कीमती आभूषण और एक करोड़ 48 लाख रुपए की कीमत के दर से 784 किलोग्राम के अवैध मादक पदार्थ के साथ ही 16 लाख 96 हजार रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी इस दौरान जब्त किया गया हैं.
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…
गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…