Categories: क्रिकेट

अश्विन ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, भुवनेश्वर की वापसी पर दिया जोर

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का खुलासा किया है. उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर संजू सैमसन को उन्होंने शामिल नहीं किया. इतना ही नहीं, अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी पैरवी की है.

रविचंद्रन  अश्विन ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. बल्लेबाजी क्रम में उन्होंने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन को भी चुना. साथ ही उनका मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी शुभमन गिल ही करें.

ऑलराउंडर्स के तौर पर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को जगह दी. जबकि स्पिन विभाग में उनकी पहली पसंद कुलदीप यादव रहे. वहीं अश्विन ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को चुना.

इन खिलाड़ियों पर अश्विन को संशय
रविचंद्रन अश्विन ने कुछ खिलाड़ियों को ‘शायद’ (Maybe) की सूची में रखा. इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला भविष्य के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

रविचंद्रन अश्विन के बयान का सबसे बड़ा आकर्षण भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर था. भुवनेश्वर ने 2022 के बाद से कोई ओडीआई मैच नहीं खेला है, लेकिन अश्विन का मानना है कि अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत को उनके अनुभव की जरूरत पड़ेगी.

रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकइंफो से कहा, ‘मैं भुवनेश्वर कुमार से बात करूंगा. उन्हें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खेलने चाहिए, ताकि वे पूरी तरह तैयार होकर साउथ अफ्रीका जाएं. मुझे लगता है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत को उनकी जरूरत होगी.’

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले दो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस दौरान 30 मैचों में 45 विकेट लिए. ओडीआई क्रिकेट में भुवनेश्वर के नाम पर 121 मैचों में 141 विकेट दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/42 रहा है, जबकि इकोनॉमी रेट 5.08 रही.

वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर) और भुवनेश्वर कुमार.

Rupesh Jha

Recent Posts

World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड…

51 minutes ago

भोपाल में फर्जी पहचान का मामला: युवती से ‘क्रिश जैन’ बनकर दोस्ती, निकाह के दबाव में खुली असली पहचान

भोपाल  सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का…

51 minutes ago

Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल  श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

58 minutes ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट…

58 minutes ago

CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरामना…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण प्राकृतिक खेती करने वाले…

59 minutes ago