Categories: विदेश

अमेरिका के आयडहो में बर्गर रेस्तरां पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका

 आयडहो
अमेरिका के आयडहो में अंधाधुंध गोलीबारी के बाद कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण आयडहो के एक बर्गर रेस्तरां में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें हमलावर समेत कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि यह पता लागने की कोशिश की जा रही है कि शूटर ने हमला क्यों किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पुलिस ने बताया था कि इस घटना में पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हालांकि अब कई लोगों के मरने की बात कही जा रही है। स्पष्ट आंकड़ा सामने अब तक नहीं रखा गया है।

एक शख्स ने हमलावर को भी मार दिया
एक प्रत्यक्षदर्शी लेन कोएहन ने बताया कि वह एन-आउट रेस्तरां के बाहर रुके थे तभी देखा कि एक शख्स एआर-स्टाइल राइफल से फायरिंग कर रहा है। इसके बाद एक शख्स ने पिस्तौल से शूटर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद देखा कि एन-आउट यूनिफॉर्म पहने एक शख्स किसी को रेस्तरां से घसीटता हुआ बाहर ला रहा है। उसके सीने पर गोली लगी थी और खून बह रहा था। पैरामेडिकल स्टाफ आने तक पिस्तौल वाला शख्स वहीं खड़ा था।

रेस्टोरेंट में मची चीख-पुकार
घटनास्थल पर मौजूद दोदारो ने बताया, रेस्तरां में अफरा-तफरी मच गई और सब चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। यह बहुत ही डरावना माहौल था। बता दें कि जहां पर यह हमला हुआ है वहीं से थोड़ी ही दूर पर काफी व्यवस्त रहने वाली एक बाजार है। पुलिस ने बताया कि वह प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। प्रशासन का कहना है कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि यह अमेरिका का बेहद कम जनसंख्या वाला प्रांत है। यहां करीब 56 हजार लोग रहते हैं। यह उत्तरी नेवेडा बॉर्डर से 120 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पहले सिएटल के फूड फेस्टिवल में गोलीबारी हुई थी जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं. आए दिन कहीं ना कहीं गोलीबारी की घटना सामने आती है जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। हथियार रखने के नियमों में ढील की वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

सीएटल की एक किशोर अदालत में दाखिल दस्तावेज में पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि गोली चलाने वाले कम से कम तीन लोग थे। इनमें 15 वर्षीय आरोपी, उसका एक परिचित जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, और कम से कम एक अन्य अज्ञात संदिग्ध शामिल है।

Rupesh Jha

Recent Posts

CG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…

27 minutes ago

3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली  कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…

27 minutes ago

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन खिताब, 17 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…

28 minutes ago

NITTTR भोपाल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता दौड़ लगाई

 भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…

29 minutes ago

CG के छुईखदान के पान को मिला नया बाजार, अब देशभर में बिखरेगी इसकी खुशबू

छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…

29 minutes ago

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…

29 minutes ago