उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, बोले-‘बड़े लोग आए थे तो यूपी का भला ही कर देते’, “यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का होगा पत्ता साफ”

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सरकार और प्रशासन अपना गुणगान करें और विपक्षी दल चुपचाप बैठे और उनका गुणगान सुने ये तो संभव नहीं है। राजनीति में सभी लोग सत्ता में बैठने के लिए आतुर हैं, अब उसके लिए अगर उनसे सीधी उंगली से घी ना निकले तो उसके लिए वो अच्छे से जानते हैं कि, कब कहां और कैसे उंगली डेढी करनी है।

या कहे कि, कैसे जनता को अपने पक्ष में किया जाए…. ये राजनीतिक दल बखूबी जानते हैं, अब हाल ही की एक घटना बताती हूं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया और पोस्ट ऐसा कि, एक बार फिर उन्होंने जोरदार हमला बोल दिया। अब किस पर हमला बोला इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया।

लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि, सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है। किस पर साधा है चलिए ये भी बता ही देते हैं, अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्थाई डीजीपी की नियुक्ति, गायब आईएएस और खजाना के मुद्दे पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिये हमला बोलते हुए कहा कि, जब बड़े लोग आए थे तो यूपी को स्थाई डीजीपी मिल जाता तो प्रदेश का कुछ भला हो जाता। बता दें, अभी कुछ दिन पहले आईपीएस राजीव कृष्ण के रूप में यूपी पुलिस को एकबार फिर से कार्यवाहक डीजीपी मिला है।

दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, जब बड़े लोग आये थे तो फरार आईएएस और पड़ोसी राज्य से गायब हुए खजाने का ही कुछ अता-पता चल जाता। उप्र को स्थाई डीजीपी मिल जाता तो यूपी का कुछ भला ही हो जाता।

अब अखिलेश यादव का ये बयान और किसी की तरफ नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां उन्होंने यूपी पुलिस में चयनित 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। योगी सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है, लेकिन विपक्ष इसे अवसरवादी राजनीति बता रहा है।

इतना ही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अन्य बयान में बीजेपी को राजनीतिक गिरोह करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी में अपराधियों की भरमार है। ये पार्टी भू-माफियाओं को संरक्षण देती है और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे करवा रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि, वर्तमान सरकार में प्रदेश पूरी तरह अराजकता की गिरफ्त में है। उन्होंने दावा किया कि अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है।
अखिलेश यादव ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विशेष धांधली स्क्वाड को ध्वस्त कर देगी। जनता की ताकत के सामने बीजेपी की कोई साजिश सफल नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल अपना काम बखूबी निभाता हुआ नजर आ रहा है, और सपा आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर का मुबाकला देने के लिए ताल ठोंक रही है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

11 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

14 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago