अंडर-19 विश्व कप का खिताब भारतीय टीम ने जीत लिया है। 22 दिसंबर रविवार को ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 118 रनों का टारगेट दिया था लेकिन बांग्लादेश की टीम 76 रनों के अंदर ही ऑलआउट हो गई है। बता दें कि, पहली बार इस टुर्नामेंट का आयोजन हुआ ऐसे में भारतीय टीम ने ये खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर गोंगाड़ी त्रिशा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके बाद मिथिला विनोद (17 रन), कप्तान निकी प्रसाद (12 रन) और आयुषी शुक्ला (10 रन) बनाए। भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 117 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से फरजाना इस्मिन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, निशिता अक्तेर निशि को दो और हबीबा इस्लाम को एक सफलता हाथ लगी।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में महज 76 रनों के स्कोर में सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज जुएरिया फिरोदौस ने 30 गेंदों में 22 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। स्पिन गेंदबाजों सोनम यादव और परुणिका सिसोदिया को भी दो-दो सफलता हासिल हुईं। वीजे जोशिथा को भी एक विकेट हासिल हुआ।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…