Categories: देश

महिला ने रखी शादी के लिए अजीबोगरीब शर्ते, इंटरनेट यूजर्स ने लिए मजे

मुंबई में 37 साल की एक महिला खुद के लिए दूल्हा ढूंढ रही है। लेकिन उसने शादी के लिए कुछ ऐसी शर्ते रखी हैं, जिसके बारे में जानकर अब इंटरनेट पर लोग खूब मजे ले रहे है। सोशल मीडिया ( social media ) पर महिला की उम्मीदों की सूची को दिखाता एक स्क्रीनशॉट ( screenshot ) वायरल हुआ है।

महिला ने कहा है कि उसका होने वाला पति मुंबई में खुद का घर हो। नौकरीपेशा या बिजनेस वाला भी चलेगा। यही नहीं, महिला ने यह भी लिखा है कि वह सर्जन या CA को प्राथमिकता देगी।

इस महिला की उम्मीदों की सूची यहीं पर खत्म नहीं होती है। वायरल स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि वह ऐसे पति की तलाश में है, जो सालभर में कम से कम 1 करोड़ ( 1 crore ) तो कमाता ही हो।

महिला की शर्तों को लेकर इंटरनेट यूजर्स मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “एक डेटा के अनुसार, भारत में एक करोड़ से अधिक कमाने वालों की संख्या केवल 1.7 लाख है। ऐसे में इन मोहतरमा को 37 की उम्र में अपना ‘सपनों का राजकुमार’ मिलने की संभावना 0.01% है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “इन्हें एक बार शार्क टैंक में पिच करना चाहिए।”

एक अन्य यूजर का कहना है, “ऐसे तो आप सिंगल ही रह जाएंगी।”

यह कहना मुश्किल है कि महिला को अपनी शर्तों के अनुसार पति मिलेगा या नहीं। लेकिन इतना तो तय है कि उसकी शर्तों ने इंटरनेट यूजर्स का मनोरंजन जरूर कर दिया है।

 

admin

Recent Posts

8th Pay Commission में OPS की वापसी पर पेच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों मुश्किल है पुरानी पेंशन बहाल करना

नईदिल्ली     8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में सैलरी-पेंशन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की…

25 minutes ago

Toll Plaza पर अब ये गलती पड़ेगी भारी, गलत FASTag लेन में गए तो कटेगा दोगुना चालान

नई दिल्ली देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को आसान और तेज बनाने के लिए…

30 minutes ago

अब 18 नहीं, सिर्फ 5 घंटे में चीन! ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट से कारोबारियों को बड़ा फायदा

नई दिल्ली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिल्ली दौरे से ठीक पहले  चीन-दक्षिण एयरलाइंस (China…

30 minutes ago

Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों…

12 hours ago