स्पोर्ट्स

IND VS ENG 4th T20: पुणे टी-20 में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगा भारत, अर्शदीप सिंह की टीम में होगी वापसी ?

भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला आज 31 जनवरी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं, इस मुकाबले में शायद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि, इस मुकाबले को लेकर सभी के नजरें भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पर होगी क्योंकि भारतीय टीम में फिर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकता है। अर्शदीप को तीसरे टी20 मुकाबले में आराम दिया गया था। वहीं, प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर शिवम दुबे की भी एंट्री हो सकती है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में जगह मिलेगी। वहीं, अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले के लिए लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

वहीं, इस मुकाबले में सभी की निगाहें मोहम्मद शमी पर होगी जो काफी समय बाद टीम में वापसी कर रहे है। उन्होंने राजकोट टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की। बता दें कि, भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है कि, कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे है। सूर्य ने तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए।

चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी.

चौथे टी20 में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

ये भी पढ़ें :

Champions Trophy 2025 Update: पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित शर्मा

वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे की दुखद कहानी: एक दिल दहला देने वाली घटना

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago