मेन्स टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है। पहले पीसीबी पूरे टुर्नामेंट के बहिष्कार करने की प्लानिंग में था लेकिन अब उसने नया ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान अब भारत से अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार कर सकता है।
बता दें कि, पीसीबी बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने से तिलमिलाया हुआ है और उसने टुर्नामेंट का बहिष्कार करने की गीदडभभकी दी थी। इस पर आईसीसी ने भी कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि अगर वो ऐसा करता है तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान ने अपनी टी20 टीम का एलान कर दिया।
हालांकि, आपको बताए कि अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कीजियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार कर सकता है। वहीं, इसके लिए वो गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान इसके जरिए आईसीसी के उस फैसले का विरोध करना चाहता है नौटंकी खत्म नहीं हुई है।
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम से मुलाकात कर रणनीति और आगे की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। नकवी ने कहा कि अंतिम निर्णय संघीय सरकार से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।
वहीं, आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन बीसीबी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद आईसीसी ने एक्शन लेते हुए विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड को रिप्लेसमेंट टीम के तौर पर चुना।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…