पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस को खूब सुनाया इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का साथ देने के लिए अपने भाई को भी फटकार लगाई है। इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने आरोप लगाए थे कि उनके पिता के निधन के बाद उनके सम्मान में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानि CWC की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। जबकि अब उन्होंने राहुल गांधी और उनके समर्थकों को निशाने पर लिया। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया।
उन्होंने लिखा, राहुल के भक्त-चेले जो मेरे पिता को उनके आरएसएस दौरे के लिए ‘संघी’ कहते हैं, मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अपने नेता से सवाल करें कि उन्होंने संसद में नरेंद्र मोदी को गले क्यों लगाया, जिन्हें उनकी मां ने ‘मौत का सौदागर’ कहा था? उनके घटिया तर्क के हिसाब से तो राहुल भी मोदी के ही साथी हुए? शर्मिष्ठा ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, इन मूर्खों और चाटुकारों के झुंड के साथ कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की कोशिश के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं! जाइए अपनी नफरत की दुकान चलाए। मुझे परवाह नहीं!
वहीं प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कांग्रेस का बचाव करने के लिए अपने भाई अभिजीत मुखर्जी पर भी निशाना साधा। पलटवार करते हुए शर्मिष्ठा ने एक पोस्ट में कहा, शर्म आनी चाहिए उस व्यक्ति पर जो एक ऐसी पार्टी में फिर से शामिल होना चाहता है जिसके समर्थक दिन-रात उसके पिता को सबसे घिनौने तरीके से गाली देते हैं।
बता दें कि,इससे पहले अभिजीत ने कहा था कि मनमोहन सिंह के निधन पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। अपनी बहन के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि 2020 में प्रणब मुखर्जी के निधन के दौरान कोविड-19 प्रतिबंध लागू थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक रैली निकालना चाहती थी, लेकिन वे कोविड-19 के कारण यह नहीं कर सके। लेकिन वे आए और मुलाकात की। यहां तक कि पीएम मोदी, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता भी आए। गौरतलब है कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया था।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…