देश

कौन था अमन साहू ? लॉरेंस बिश्नोई का करीबी, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, अमन साहू ने एक जवान की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और उसने फायरिंग भी की जिसमें जवान घायल हो गया। STF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को ढेर कर दिया गया। वहीं, घायल जवान को MMCH में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, अमन साहू रायपुर की जेल में था और उसे रांची लाया जा रहा था । इसी बीच उसने पलामू के चैनपुर के पास भागने की कोशिश की जिसमें पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया। वहीं, पलामू की एसपी ने एनकाउंटर में इसकी पुष्टि की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मौके से 2 बम भी बरामद किए गए है। NTPC डीजीएम मर्डर केस में अमन साहू का नाम सामने आया था।

वहीं, अमन साहू पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। तकरीबन उसने साल 2013 में एक गैंग बनाया था। हाल ही में रायपुर में एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर फायरिंग मामले में रायपुर पुलिस उससे पुछताछ कर रही थी।

गैंगस्टर अमन साहू का नाम कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जोड़ा जाता है। सूत्रों के अनुसार वो लॉरेंस को गुर्गे की सप्लाई करता था और उन्हें हाईटेक हथियार भी मुहैया कराता था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट अमन सिंह नाम का शख्स कनाडा से ऑपरेट करता है, जबकि दूसरा अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा नाम का शख्स देखता है। सुनील मीणा लॉरेंस का दोस्त है और राजस्थान का रहने वाला है । फिलहाल सुनील मीणा अजरबैजान पुलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़ें:

PM Modi In Mauritius: मॉरिशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नवीन रामगुलाम ने लगाया गले

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago