‘कौन है योगराज सिंह’, कपिल देव का योगराज पर रिएक्शन

दो पूर्व क्रिकेटरों की तल्खी अब मीडिया के सामने आ गई है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि वो एक बार गुस्से में कपिल देव को गोली मारने के लिए उनके घर चले गए थे। जिसके बाद उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ।

वहीं, अब कपिल देव ने योगराज सिंह के इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। पत्रकारों ने कपिल देव से योगराज सिंह के इस बयान के बारे में पुछा तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कपिल देव ने तो योगराज सिंह को पहचानने से ही मना कर दिया। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा, ‘कौन है? किसकी बात कर रहे हो? इसके बाद उन्हें बताया कि योगराज सिंह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं, जिस पर कपिल ने कहा, ‘अच्छा, और कुछ?’ वह इतना कहकर आगे निकल गए।

गौरतलब है कि योगराज सिंह ने एक पोडकास्ट में कहा था कि जब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था तो वो कपिल देव को गोली मारना चाहते थे लेकिन वो कपिल देव की मां को देखकर रुक गए थे और तभी उन्होंने फैसला किया था कि अब योगराज का बेटा युवराज सिंह क्रिकेट खेलेगा।

बता दें की योगराज सिंह भी टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। कपिल देव और योगराज सिंह कभी एक दूसरे के क्लोज हुआ करते थे। योगराज ने दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में वनडे फॉर्मेट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन वह अपने करियर में 1 टेस्ट और 6 वनडे मैच ही खेल सके।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

7 minutes ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

22 minutes ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

17 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

19 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

19 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

20 hours ago