पवन कुमार सिंह

राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद bjp की सरकार बनी है। आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिल्ली की कमान पीएम मोदी और अमित शाह ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौप दी है और उनकी टीम में 6 मंत्रियों को उनके साथ काम करने का मौका दिया गया है। लेकिन रेखा गुप्ता की कैबिनेट की शपथ समारोह की ये तस्वीरें आप देख रहे है। वहीं, इन मंत्रियों की तस्वीरे में आप मंत्री पंकज सिंह को जरा ध्यान से देखे। पंकज सिंह ने शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का आभार जताया। लेकिन क्या इसमे दिलचस्प बात ये है कि पंकज सिंह की मां का 18 तारीख को निधन हुआ था। चुनाव में उनकी जीत के बाद उनके परिवार में मायूसी छाई थी लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह के एक निर्णय ने पंकज सिंह के जख्म को भरने का काम किया और पंकज सिंह को दिल्ली कैबिनेट में जगह दी गई।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है