पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत तो बीजेपी ने दिया जवाब

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक ऐसा बयान दिया जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा। हालांकि, बाद में चन्नी ने कहा कि, मैंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सबूच नहीं मांगे है। चरणजीत चन्नी का बयान ऐसे समय पर आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई पर सभी की निगाहें है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 3 मई यानि कि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया राष्ट्रविरोध ताकतों का हौसला बढ़ाता है। उन्होंने आगे कहा कि, “गांधी परिवार और कांग्रेस आतंकवाद को कभी गंभीरता से नहीं लेते है। जब देश पर हमला होता है, कांग्रेस सबूत मांगती है और प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने पर सवाल उठाए जाते हैं।”

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया और कहा, “बाहर से ये CWC है लेकिन अंदर से ये PWC (पाकिस्तान वर्किंग कमिटी) बन चुकी है। संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा, पूरी दुनिया में कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जिसे अपने नेताओं को चिट्ठी लिखकर निर्देश देना होता है कि कोई देश विरोधी बयान ना दे। राहुल गांधी और सोनिया जी दिन में बैठ के घर मे यही करते हैं। वह 2 फोन रखते हैं। पहले कहते हैं कि तुम जाकर यह कहो फिर कहते हैं कि हमने नहीं कहा। पहले बुलवाते भी हैं फिर दूसरा पक्ष आकर कहता है कि यह हमारा बयान नहीं है।”

क्या कहा था चरणजीत सिंह चन्नी ने ?

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने  2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया, कुछ नहीं हुआ कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को पता नहीं चला। आज देश के लोगों की जरूरत है उनके जख्मों पर मरहम लगाने की। हम डिमांड करते हैं कि कुछ करो, बताओ देश को कि कौन थे वो लोग’ वहीं, उनके इस बयान पर सियासत तेज होती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:

चिली-अर्जेंटीना भूकंप: रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता, समुद्री तटों पर महसूस हुए तेज झटके

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago