WhatsApp ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन से काम करना बंद कर देगा करोड़ो स्मार्टफोन्स पर ऐप

दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी एक नया अपडेट लागू करेगी, जिसके बाद कुछ पुराने स्मार्टफोन्स में WhatsApp काम करना बंद कर देगा।

कब से लागू होगा नया नियम?

WhatsApp 8 सितंबर 2026 से उन फोन में काम नहीं करेगा, जो Android 6.0 से पुराने वर्जन पर चलते हैं। यानी जिन स्मार्टफोन में Android 5.0 या 5.1 है, उनमें WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा।

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?

इस बदलाव का असर खास तौर पर उन लोगों पर होगा जो पुराने फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत समेत कई देशों में अभी भी लाखों लोग 8 से 10 साल पुराने स्मार्टफोन चला रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में ऐसे कई यूजर्स हैं जिन्हें WhatsApp चलाने के लिए नया फोन लेना पड़ सकता है। कुछ पुराने मॉडल जैसे Samsung Galaxy S4, Nexus 4 और LG G2 पहले ही इस सपोर्ट से बाहर हो चुके हैं या जल्द हो जाएंगे।

WhatsApp ने क्यों लिया यह फैसला?

WhatsApp का कहना है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर्स सही से काम नहीं करते और उनमें सिक्योरिटी का खतरा ज्यादा होता है।

पुराने फोन में समय पर सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते, जिससे डेटा चोरी या हैकिंग का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए कंपनी ने फैसला किया है कि अब सिर्फ Android 6.0 या उससे नए वर्जन वाले फोन ही सपोर्ट किए जाएंगे। इससे ऐप ज्यादा सुरक्षित, तेज और बेहतर परफॉर्म करेगा।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आपका फोन पुराना है, तो आपको जल्द ही WhatsApp की तरफ से नोटिफिकेशन मिल सकता है, जिसमें बताया जाएगा कि आपका डिवाइस अब सपोर्ट नहीं करेगा।

ऐसे में आपके पास दो विकल्प होंगे:

अगर फोन में अपडेट का ऑप्शन है, तो उसे Android 6 या उससे ऊपर अपडेट करें। अगर अपडेट संभव नहीं है, तो नया स्मार्टफोन लेना होगा। इसके अलावा, अपने WhatsApp चैट्स का बैकअप लेना जरूरी है ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे। WhatsApp का यह कदम पुराने डिवाइस की सुरक्षा और बेहतर यूजर अनुभव के लिए लिया गया है। हालांकि, इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अभी भी पुराने एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

By admin