उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है विधायक पूजा पाल। अपने पति और पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के सालों बाद जब उन्हें न्याय मिला, तो उन्होंने खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। इसी एक बयान ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। लोग अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर पूजा पाल का अगला कदम क्या होगा – क्या वह भाजपा में शामिल होंगी या फिर किसी और दल का दामन थामेंगी?
