Uncategorized

एनर्जी ड्रिंक क्या पी ली? मोहम्मद शमी के पीछे पड़े मौलाना

हमारे देश में भी तालीबानी बैठे हैं।  जिनके लिए धर्म ही सबसे पहले है। देश उनके लिए शायद कुछ भी नहीं है। इन तालिबानी सोच रखने वाले लोगों ने भारत की शान मोहम्मद शमी को भी नहीं बख्शा। दरअसल टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देश के लिए खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया से मैच के दौरान उन्होंने एनर्जी ड्रिंक क्या पी ली। मौलाना उनके पीछे पड़ गए। उन्हें गुनहागार तक कहने लग गए। कट्टरपंथियों के वो निशाने पर आ गए। बरेली के एक मौलाना ने कहा है कि रमजान में रोजा न रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है।

मोहम्मद शमी ने किया गुनाह: बरेलवी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शमी की आलोचना की उन्होंने कहा ‘शरीयत की नज़र में मोहम्मद शमी मुज़रिम हैं क्योंकि इस्लाम में रोज़े को फर्ज़ करार दिया गया है। रोजा न रखकर शमी ने बड़ा गुनाह कर दिया है।’ आपको बता दें कि दुबई में खेले गए इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफइनल मैच के दौरान मोहम्मद शमी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह गर्मी के बीच एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं। शमी ने उस मैच में 3 अहम विकेट लिए थे। रमजान में रोजे न रखने पर ट्रोल हो रहे मोहम्मद शमी  को मौलानाओं से समर्थन भी मिल रहा है।

मोती मस्जिद के इमाम का मिला समर्थन

दिल्ली की मोती मस्जिद के इमाम मौलाना अरशद ने कहा है कि मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वाले लोग न तो इस्लाम को जानते हैं और न ही कुरान को। उन्होंन कहा कि इस्लाम में मुसाफिर पर रोज़ा न रखने की छूट है। मौलाना ने कहा, ‘मोहम्मद शमी इस समय सफर पर भारत से बाहर हैं, तो उन पर भी ये बात लागू होती हैं। रोज़े के मामले में सिर्फ कुरान का हुक्म माना जाए, बरेली के किसी मौलाना या दूसरे लोगों का नहीं। शमी देश के लिए खेल रहे हैं, सबको ये बात याद रखनी चाहिए।’ गौरतलब है कि शमी ने अभी तक टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए हैं। शमी को विश्व कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह लंबे ब्रेक पर रहे।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का भी मिला समर्थन

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने भी क्रिकेटर मोहम्मद शमी का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने शमी का बचाव करते हुए कहा है कि पूरा असोसिएशन शमी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शमी इस्लाम का सम्मान करते हैं लेकिन उनके लिए धर्म से पहले देश है। उन्होंने कहा, ‘हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है। अगर शमी मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पी रहे हैं ताकि अच्छा परफॉर्म कर पाएं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। चैपियंस ट्रॉफी काफी अहम है। अगर शमी पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो देश को महंगा पड़ सकता है।’

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago