दिल्ली

दिल्ली चुनाव में BJP की ‘प्रचंड’ जीत, हार के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल ?

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी करते हुए 27 साल का सूखा खत्म किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की इस चुनाव में हार के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, जनता को जो भी फैसला है उसे हम स्वीकार करते हैं. मैं इस जीत के लिए बीजेपी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। जिस आशा के साथ जनता को उन्हें बहुमत दिया है उसकी उम्मीदों पर वो खरा उतरेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, “हमने पिछले 10 सालों में जनता ने मौका दिया. हमने बहुत सारे काम किए. शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में और भी अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोशिश की। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को हमने सुधारने की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक कंस्ट्रक्टिव अपोजिशन का रोल निभाएंगे बल्कि हम समाज सेवा, जनता के सुख-दुख में काम आना, व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जरूरत होगी हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके जरिए जनता की सेवा की जा सकती है जिसके जरिए लोगों के सुख-दुख में काम आया जा सकता है। वह काम करते रहेंगे और हमें आगे भी इसी तरीके से जनता के सुख-दुख में काम आना है। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। आपने बहुत शानदार काम किया बहुत मेहनत की, शानदार चुनाव लड़ा और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।”

बता दें कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है जबकि, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। इस सीट पर 14 राउंट की वोटों की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल को 42.18 फीसदी के साथ 25999 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया। प्रवेश वर्मा को इस चुनाव में 30088 वोट मिले। कांग्रेस से संदीप दीक्षित को 7.41 फीसदी वोटों के साथ 4568 वोट मिले।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में BJP की शानदार जीत, बिखर गया केजरीवाल का ‘झाडू’

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago