भारत पाकिस्तान से कितना ताकतवर ?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है लेकिन हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद यह सवाल है कि कौन ज्यादा ताकतवर है?

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के आंकड़े बताते हैं कि भारत थल वायु और जल तीनों मोर्चों पर पाकिस्तान से काफी आगे है।

ग्लोबल रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184 है और पाकिस्तान का 0.2513 है।

भारत के पास 14.55 लाख सक्रिय सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास मात्रा 6.54 लाख हैं।

भारत के पास 11.55 लाख रिजर्व और 25 लाख से ज्यादा अर्धसैनिक बल भी हैं।

थल सेना में भारत के पास 4200 से ज्यादा टैंक हैं। पाकिस्तान के पास 2600 से कुछ ज्यादा टैंक हैं। बख्तरबंद वाहनों की संख्या में भी भारत आगे है।

वायुसेना के पास 2200 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं। राफेल और सुखोई जैसे फाइटर जेट भारत के पास हैं। पाकिस्तान इनमें भी पीछे है।