Uncategorized

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी का एहसास होने लगा है मानो अब ठंड गायब सी हो गई है। वहीं इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नई चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के अंदर देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है।

वहीं, इस दौरान तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बरसात होगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार यह बदलाव एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते कई राज्यों में बादल छाने लगे हैं। कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और कई जगह बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी संकेत हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने की आशंका है। आज बुधवार (18 फरवरी) को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश से तापमान में अस्थायी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

कहां-कहां होगी बारिश

IMD के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ जैसे इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का भी खतरा है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago