Uncategorized

Weather Update: गर्मी से मिली राहत ! फिर बारिश के आसार, दिल्ली के AQI में भी हुआ सुधार

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा है। दिल्ली में बीते रविवार को हुई बारिश से बढ़ते तापमान से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में मार्च के महीने से गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से उत्तर भारत में बारिश हुई है जिससे फिर मौसम सुहावना हो गया है।

बता दें कि, हिमालय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से मार्च के मध्य में बारिश हो रही है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार, 16 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से थोड़ा कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में यानी 18 मार्च को दिल्ली में फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट भी है।

मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले 2-3 दिन में दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बुधवार, 18 मार्च को फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके बाद से मौसम साफ होने के साथ-साथ तापमान फिर से बढ़ सकता है लेकिन फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर सो लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

बता दें कि, रविवार को हुई हल्की बारिश ने दिल्ली की हवा को काफी साफ कर दिया है। सोमवार सुबह के समय दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 97 पर पहुंच गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। यह इस साल दिल्ली में पहली बार है जब हवा की गुणवत्ता इतनी अच्छी हुई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ईरान ने निकाली अपनी डासिंग मिसाइल, खौफ में अमेरिका और इजरायल

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध…

28 minutes ago

45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा शिवालिक, अब दूर होगा भारत में गैस संकट !

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर…

1 hour ago

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने किया बड़ा दावा, BJP से आया था फोन…

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस चुनाव…

3 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज कितना हुआ सस्ता ?

सोमवार, 16 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट…

3 hours ago

BAN-PAK मैच में फिर हुआ विवाद, सीरीज हारने के बाद दर्ज कराई शिकायत

मीरपुर (ढाका) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 15 मार्च को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच…

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना IPL ड्रीम, इस दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ना है

नई दिल्ली में रविवार यानि 15 मार्च को बीसीसीआई का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह हुआ।…

5 hours ago