Uncategorized

Weather Update: आज भी जारी रहेगी बारिश, 15 सालों में दिल्ली में दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा दर्ज हुई बारिश

मैदानी इलाकों में जहां बारिश ने दस्तक दी है तो वहीं पहाडों पर जमकर हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से कई वाहन फंसे हुए है। पर्यटकों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। लोग बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए दूर-दूर से पहाड़ों का रुख कर रहे है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 सालों में दिसंबर के महीने में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में तेजी से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं, 27 दिसंबर यानि कि कल रात 2.30 बजे से बारिश हो रही थी। दिन के तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। IMD के मुताबिक दिल्ली में पांच सालों में दिसंबर का सबसे कम तापमान था।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और रूक-रूक कर बारिश होगी। इसके अलावा दिन में भी एक-दो बार हल्की बारिश होने की आशंका है। ज्यादातर क्षेत्रों में धुंध और हल्का कोहरा छाए रह सकता है।

स्काईमेट एजेंसी के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी संभव है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

हालांकि अच्छी खबर ये है कि बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और अब GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण सूचकांक बोर्ड के मुताबिक, आज दिल्ली का एक्यूआई घटकर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गया।

admin

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और…

1 hour ago

Uttarakhand News: कांग्रेस विधायक के भाइयों के कथित वायरल ऑडियो पर CM धामी सख्त, SSP को जांच और कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन…

1 hour ago

गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर…

1 hour ago

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण….

रायपुर: कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर एवं सुगम बनाने की दिशा में डामरीकरण…

2 hours ago