Uncategorized

Weather Update: दिल्ली में बारिश, श्रीनगर में 4 डिग्री पारा… जानिए कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तरी भारत में अचानक मौसम ने करवट ली है। आईएमडी ने आज भी कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। ऐसा कहना सही होगा कि कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमावार को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि, दिल्ली में हल्की धुंध और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

शनिवार को श्रीनगर में तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यहां तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में बारिश होने की भी संभावना है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago