भीषण गर्मी

अप्रैल के महीने में कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, आलम ये है कि, कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। श्रीनगर में पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जो कि, 8 दशकों में अप्रैल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है। जबकि, उत्तर पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है।

वहीं, अगर हम बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। वहीं, आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है जिससे दिन के समय प्रचंड धूप से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:

कहानी पशुपति पारस की: चिराग पासवान के चाचा, जिन्होंने NDA का साथ छोड़ा

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है