Uncategorized

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, तो कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 15 मई के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

IMD ने मौसम में इस बदलाव को देखते हुए कई राज्यों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि कई जगहों पर खराब मौसम लोगों की परेशानी भी बढ़ा सकता है।

एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है, वहीं राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की संभावना बनी हुई है। इन इलाकों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान बढ़ने का अनुमान है। आज के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाएं, बिजली कड़कने और हल्की बारिश का असर कई इलाकों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर झोंकों के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। बिजली कड़कने के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करने की भी सलाह दी गई है। वहीं किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि किसान अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रख लें, ताकि बारिश और तेज हवाओं से नुकसान न हो।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

श्री शनिदेव चालीसा । Shri Shani Dev Chalisa Hindi

॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल । दीनन के दुःख दूर…

2 hours ago

Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स

 नई दिल्ली टोयोटा ने अपनी मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) का…

3 hours ago

एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

नई दिल्ली India vs Pakistan क्रिकेट मैच आपको एशियन गेम्स में शुरुआत में ना देखने…

3 hours ago

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड

भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट…

3 hours ago

IFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल  एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर…

3 hours ago

मां दुर्गा जी की आरती । Shri Durga Ji Ki Aarti Hindi

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति । तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री…

3 hours ago