WATCH VIDEO: स्टेज पर भजन गा रहे थे खाटू श्याम बाबा के पुजारी, तभी युवक ने मामूली बात पर जड़ दिए थप्पड़

फरीदाबाद. हरियाणा के पानीपत के चुलकाना धाम खाटू श्याम बाबा के पुजारी की फरीदाबाद में पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भजन गायकी के दौरान स्टेज पर एक व्यक्ति पुजारी को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. घटना की शिकायत पुजारी ने पुलिस को की हा.

मामले में सामने आने के बाद भजन गायक श्याम मित्तल ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुजारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में रोष है.

चुलकाना निवासी पुजारी ने बताया है कि वह 30 मार्च को फरीदाबाद के पल्ला इलाके में श्याम बाबा के भजन के लिए गए थे. रात में संध्या तोमर नाम की महिला गायक भजन गा रही थी. तभी युवक अमित वशिष्ठ आया और उन्हें सम्मानित करने की बात कहकर उन्हें स्टेज पर बुला कर ले गया. फिर स्टेज पर पहुंच कर अचानक उन्हें थप्पड़ मारने लगा. इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.

पुजारी को थप्पड़ मारने के मामले में धार्मिक संगठनों में पंचायत की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस मामले में पीड़ित पक्ष पुलिस अधिकारियों से मिला और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. इस मामले में मशहूर भजन गायक श्याम मित्तल ने भी देवेंद्र पुजारी को इंसाफ दिलाए जाने की मांग की है.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago